Tue. Nov 10th, 2026
IMG_20250926_195344

 

 

अजमेर जंक्शन, 26 सितम्बर। अजमेर रेलवे स्टेशन पर पहली बार उदयपुर–चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20989/20990) का ठहराव हुआ। इस नई सुविधा से अजमेरवासियों को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों की ओर सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

 

यह ठहराव केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

 

इसको लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि छोटे-बड़े सभी नगरों तक रेल सुविधाएँ पहुँचें। अजमेर जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक नगर में इस नई सुपरफास्ट सेवा का ठहराव पर्यटन, शिक्षा और व्यापार को नई दिशा देगा।”

 

केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

 

स्टेशन पर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, अजमेर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद सुपुत्र राजेश चौधरी, नागरिकों, महिला मोर्चा श्रीमती भारती श्रीवास्तव, DCM मोनिका यादव, बलवीर चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, सुनील शर्मा सहित स्थानीय पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और व्यापारिक संगठनों ने ट्रेन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *