Thu. Nov 12th, 2026
IMG_20250911_192418

 

               अजमेर, 11 सितम्बर। ब्लॉक स्तरीय अटल जन सेवा शिविर में गुरूवार को 53 प्रकरण निस्तारित कर आमजन को राहत प्रदान की गई।

               अटल जन सेवा शिविर की जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी ने बताया कि अटल जन सेवा शिविर के माध्यम से सितम्बर माह के द्वितीय गुरूवार को समस्त उपखण्डों एवं ब्लॉकों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 152 प्रकरणों में से 53 का मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण में 12, उपखण्ड कार्यालय पुष्कर में 7, पंचायत समिति अरांई में 9, पंचायत समिति सिलोरा किशनगढ़ में 9, पंचायत समिति श्रीनगर में 2, पंचायत समिति पीसांगन में 6 तथा उपखण्ड कार्यालय सरवाड़ में 8 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। रूपनगढ़, केकड़ी, भिनाय तथा सावर में भी अटल जन सेवा शिविर का आयोजन कर जनसुनवाई की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *