अजमेर। झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में 19 साल की लड़की टीना की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप युवक बंटी मेघवाल पर लगा है। बंटी टीना से प्यार करता था। लेकिन टीना बंटी को छोड़कर किसी दूसरे युवक से बातचीत करने लग गई थी। इससे गुस्साए बंटी ने उसका चुन्नी से गला घोंटकर मार डाला। टीना का शव उसके घर से महज 150 मीटर दूर पड़ोसी के खेत में पड़ा मिला था। उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी और मुंह में घास ठूंसा हुआ था। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।