Mon. Apr 20th, 2026
IMG_20250805_190415

 

                 अजमेर, 5 अगस्त। जिले में वित्तीय समावेशन से संबंधित योजनाओं से संबंधित अभियान आगामी 30 सितम्बर तक संचालित होंगे। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर जन-धन खातों, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभांवित किया जाएगा।

                 अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविरों में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के पुराने खातों की केवाईसी करने के साथ ही नए जन-धन खाते हाल ही में व्यस्क हुए व्यक्तियों के खोले जाएंगे। बुधवार, 6 अगस्त को अजमेर ग्रामीण की घूघरा, किशनगढ़ की मोतीपुरा, पीसांगन की भटसूरी, सरवाड़ की गोपालपुरा में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार गुरूवार, 7 अगस्त को अरांई की बोराड़ा, किशनगढ़ की जाजोता, पीसांगन की केसरपुरा, सावर की धुंधरी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

                 उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 8 अगस्त को अजमेर ग्रामीण की कायमपुरा, पीसांगन की भुदवाड़ा, श्रीनगर की तिलाना, भिनाय की डिलीया, 11 अगस्त को अजमेर ग्रामीण की रामनेर ढ़ाणी, अरांई की छोटा लाम्बा, किशनगढ़ की नोसल, केकड़ी की कलेरा कृष्णा गोपाल में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *