अजमेर। सावन के महीने में सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस साल सावन का पहला सोमवार (Sawan First Somwar) आज यानी 14 जुलाई को है। कहा जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन महीना खास होता है। खासकर इस महीने का सोमवार। इस दिन शिव भक्त सोमवार का व्रत रखते हैं और भोलनाथ को जल चढ़ाते हैं। ऐसे में जानते हैं पहला सोमवार का शुभ मुहूर्त, पूजा विधा और पूजा सामग्री।साथ ही ये उपाय बताएंगे कि कैसे भोलनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं।