अजमेर। राजस्थान में भारी बारिश की वजह से तमाम बांधों में पानी की जोरदार आवक बनी हुई है। वहीं, भरतपुर जिले के सबसे बड़े बांध बारेठा पर भी लोग बड़ी संख्या में घूमने पहुंच रहे हैं। यहां घूमने आए मां-बाप ने अपनी छोटी सी बच्ची को जिले के सबसे बड़े बांध पर दो सरियों पर बैठा दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।