अजमेर, 5 मई। जयपुर रोड़ भूणाबाय स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में कक्षा प्रथम से 8 तक प्रवेश के लिए बुधवार 7 मई से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। संस्था प्रधान श्रीमती राजेश गुडेशर ने बताया की सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए विभागीय निर्देशानुसार बुधवार 7 मई से ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण पोर्टल पर किए जा सकते है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को शाला दर्पण एवं क्यूआर कोड के माध्यम से बिना अन्तिम तिथि का इंतजार किए आवेदन करना चाहिए। प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से विभागीय निर्देशानुसार सम्पादित की जाएगी।