Thu. Nov 19th, 2026
IMG_20250505_182916

 

          अजमेर, 5 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के जिले में रिक्त पदों के लिए उप चुनाव के अन्तर्गत मतदान सोमवार 26 मई को होगा। 

          उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति ककवानी ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं में एक जून 2024 से 31 दिसम्बर 2024 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव होंगे। पंचायत समिति अरांई के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6, सुनारिया (सरवाड़) के वार्ड पंच क्रमांक एक, बाजटा (सावर) के वार्ड पंच क्रमांक 5 तथा सदापुर (सरवाड़) के वार्ड पंच क्रमांक 7 के लिए उप चुनाव होंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निवार्चन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभाव से लागु हो गए हैं। ये चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति तक लागू रहेंगे। 

          उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्य के उप चुनाव के लिए अधिसूचना शुक्रवार 9 मई को जारी होगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बुधवार 14 मई को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक (रविवार 11 मई को छोड़कर) है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा गुरूवार 15 मई प्रातः 11 बजे से होगी। नाम वापसी शुक्रवार 16 मई को अपराह्न 3 बजे तक की जा सकेगी। चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन शुक्रवार 16 मई को नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात् होगा। मतदान सोमवार 26 मई को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना पंचायत समिति मुख्यालय पर मंगलवार 27 मई को प्रातः 9 बजे से होगी।

          उन्होंने बताया कि वार्ड पंच पर के लिए निर्वाचन की लोक सूचना शुक्रवार 9 मई को जारी होगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि बुधवार 14 मई को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार 15 मई को प्रातः 10 से होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख गुरुवार 15 मई को अपराह्न 3 बजे तक है। चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन गुरुवार 15 मई को नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात् होगा। मतदान सोमवार 26 मई को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना पंचायत मुख्यालय पर सोमवार 26 मई को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *