Thu. Nov 19th, 2026
IMG_20250501_150528

अजमेर। अजमेर के होटल में लगी आग में 4 लोग जिंदा जल गए। कई झुलस गए हैं। तेजी से फैलती आग की चपेट में बच्चा आ गया। मां ने उसे उठाकर खिड़की से नीचे फेंक दिया। वह मामूली रूप से झुलसा है। इसके अलावा कई अन्य लोग भी झुलस गए हैं।

डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में सुबह करीब 8 बजे आग लगी। देखते ही देखते आग होटल की 5वीं मंजिल तक पहुंच गई। होटल में बड़ी संख्या में जायरीन ठहरे हुए थे। इन लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई है।

जेएलएन अस्पताल की अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने चार मौतों की पुष्टि की है। झुलसे हुए लोगों को जवाहरलाल नेहरू (JLN) हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

रास्ता संकरा, बचाव कार्य में परेशानी

होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा है। इसलिए बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है। रेस्क्यू के दौरान कई पुलिस कर्मियों और दमकलकर्मियों की भी तबीयत बिगड़ गई है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और जाता मौजूद है। होटल पांच मंजिला है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

धमाके के साथ लगी आग

प्रत्यक्षदर्शी मांगीलाल कलोसिया ने बताया- AC फटने की आवाज आई थी। मैं और मेरी पत्नी भागकर बाहर आ गए थे। इसके बाद टैक्सी ड्राइवर को बुलाया। फायर ब्रिगेड आधे घंटे बाद आई थी। हमने बाहर से कांच तोड़े। एक महिला ने अपने बच्चे को ऊपर से मेरी गोद में फेंका। वह भी कूदने लगी तो हमने मना किया। एक अन्य युवक भी खिड़की से कूद गया। उसके सिर में चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *