Thu. Nov 19th, 2026
IMG_20250501_145849

अजमेर। इंडियन ऑयल ने एलपीजी गैस के रेट अपडेट कर दिए हैं। वहीं, आज 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ते हो गए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में 17 रुपये तक की कटौती की गई है। आज 1 मई को कोलकाता में यही कॉमर्शियल सिलेंडर 1868.50 रुपये के बजाय अब 1851.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 1713.50 रुपये की जगह अब 1699 रुपये और चेन्नई में 1921.50 रुपये की जगह 1906.50 रुपये हो गई है। दिल्ली में अब यह 1747.50 रुपये का मिलेगा। आज 1 मई 2025 को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *