Sat. Nov 21st, 2026
IMG_20250408_141422

अजमेर। अलवर पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के एक विवादित बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने इस बयान को दलित विरोधी करार देते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, आहूजा ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के एक मंदिर में पूजा करने को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने सीधे तौर पर नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि कांग्रेस नेताओं के मंदिर में प्रवेश से मंदिर की पवित्रता भंग हो गई है। इसके बाद मंदिर में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और टीकाराम जूली ने इस बयान की निंदा करते हुए बीजेपी से कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *