Sat. Nov 21st, 2026
IMG_20250407_175055

 

 

अजमेर।  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सोमवार को अपने किशनगढ़ निवास पर भाजपा सुरसुरा मण्डल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

 

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जिला प्रभारी बिरमदेव सिंह, अजमेर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी की सहमति से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने सुरसुरा भाजपा मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सुनारीवाल की उपस्थिति में कार्यकारिणी की घोषणा की।

 

नई कार्यकारिणी की घोषणा कर केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने मण्डल पदाधिकारी और सदस्य का पार्टी का दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया और नए दायित्व की बधाई दी।

 

भारतीय जनता पार्टी सुरसुरा मण्डल की नई घोषणा में उपाध्यक्ष पद पर रामदयाल लेगा, मानसिंह, नन्दाराम नुवाद, अर्जुन बाना, विमला देवी वैष्णव, रणजीत गुर्जर और महामंत्री पद पर लक्ष्मीनारायण डूक्या, मेवाराम गुर्जर और मंत्री पद पर निशि अग्रवाल, शिवराज धांधा, मोती भादू, ममता लक्षकार, कौशल्या सैनी, चन्दा देवी और कोषाध्यक्ष पद पर गोविन्द बैरवा के नाम की घोषणा की।

 

साथ ही 45 कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई।

 

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का दर्पण होता है। कार्यकर्ता पार्टी की नींव होता है, और उनके सम्मान के लिए मैं हमेशा तैयार हूँ।

 

मुझे पूर्ण विश्वास है आप सभी संगठन को और अधिक मजबूत करने में अपना सहयोग देंगे।

 

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष किशनगोपाल दरगढ़, सुरसुरा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सुनारीवाल, पूर्व सिलोरा मंडल अध्यक्ष रामावतार वैष्णव सहित मंडल के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *