Sat. Nov 21st, 2026
IMG_20250407_153807

अजमेर। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान झुंझुनूं के मंडावा में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की यूनिट 6 दिन से हवेलियों के लिए प्रसिद्ध कस्बे मंडावा में डेरा डाले हुए है। इलाके के आसपास की लोकेशंस पर फिल्म के दृश्य शूट किए जा रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इलाके में उनकी मौजूदगी से प्रशंसकों और स्थानीय लोगों में उत्साह है। रविवार को फिल्म यूनिट ने मंडावा के पास गांव चूड़ी और अजीतगढ़ इलाके में कई घंटे शूटिंग की। संकरी गलियों और रंग-बिरंगी हवेलियों के बीच फिल्मी सितारों और क्रू मेंबर्स की चहल-पहल रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि सैफ अली खान को भी कई बार सेट पर देखा गया और उन्होंने कुछ दृश्यों में भाग भी लिया। चूड़ी के अलावा, फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मंडावा के अन्य दर्शनीय स्थलों पर भी हुई है, जिससे शहर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक वैभव पर्दे पर जीवंत हो उठेगा। सैफ अली खान का मंडावा से पुराना नाता रहा है। यह पहली बार नहीं है जब वे इस खूबसूरत जगह पर किसी फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं। इससे पहले भी उनकी कई फिल्मों के कुछ हिस्सों की शूटिंग मंडावा और इसके आसपास के क्षेत्रों में हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *