Sat. Jun 7th, 2025
Screenshot_2025-04-06-19-35-01-602_com.whatsapp

 

 

अजमेर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर अजमेर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में अजमेर देहात द्वारा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के मुख्य आतिथ्य में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ जिसमें देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापति ने पार्टी का दुप्पटा पहनाकर केंद्रीय मंत्री का किया स्वागत।

 

आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर माँ भारती के समक्ष पुष्प अर्पित कर वर्षो से पार्टी को सींचने और अपने त्याग, श्रम व निःस्वार्थ सेवा से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने वाले कार्यकर्ताओं को नमन कर आयोजन को सम्बोधित किया।

 

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विश्व की सबसे विशालतम पार्टी भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस है।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।और भाजपा में सबसे बड़ा पद कार्यकर्ता का होता है, कब किस कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिल जाती है, ये भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।

 

भाजपा का कार्यकर्ता किसी एक दिन नहीं अपितु चौबीसों घंटे, सातों दिन अपना खून पसीना एक करके पार्टी को सुदृढ़ करता है। यही कारण है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

 

संकल्प से सिद्धि, अंत्योदय और सबका-साथ, सबका-विकास के ध्येय के साथ चल रही राष्ट्रसेवा की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है, 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय व सेवा के संकल्प से श्रेष्ठ भारत निर्माण के लिए हम सभी समर्पित होकर कार्य करें, ताकि 2047 में भारत विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ सकें।

 

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, देहात भाजपा जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने किशनगढ़ स्थित आवास पर पार्टी का ध्वज लगाकर विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *