Sat. Jun 7th, 2025
IMG_20250405_192435

 

 

             

 

अजमेर। नवीन मेडिकल विद्यार्थीयों व युवा चिकित्सकों को अपने देश के गौरवशाली अतीत व परम्पराओं से जोड़कर स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा के उदात्त उद्देश्य की प्राप्ति की दिशा में* एन.एम.ओ अजमेर महानगर इकाई स्तर से दिनांक 5 अप्रैल 2025 को जेएलएन मेडिकल कॉलेज के अम्बेडकर सभागार में नव आगन्तुक मेडिकल विद्यार्थी बैच 2024 हेतु *”नूतन छात्र अभिनन्दन एवं चरक शपथ”* कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर *नूतन विद्यार्थीयों का वरिष्ठ विद्यार्थीयों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।* प्राचार्य डॉ अनिल सामरिया द्वारा *चिकित्सकों के लिए महर्षि चरक द्वारा प्रदत्त चरक शपथ दिलाई गई। इससे रेगिंग जैसी कुप्रथा का स्वतः ही खंडन होते हुए काॅलेज में अनुकूल शैक्षणिक वातावरण का निर्माण होता है।*

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्रीमान् श्रीवर्धन जी, प्रचारक प्रमुख, राजस्थान क्षेत्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ थे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमान् श्रीवर्धन जी प्रचारक, डाॅ अनिल सामरिया प्रधानाचार्य, डाॅ अरविंद खरे चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ लाखन पोसवाल एन.एम.ओ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आचार्य, डाॅ गरिमा बाफना एडीपी, डाॅ गीता पचौरी एडीपी, डाॅ सुनील सिंह एडीपी एवं डाॅ.राजेश खत्री, संयोजक एवं मार्गदर्शक, एन.एम.ओ चित्तौड़ प्रान्त द्वारा ऋषि धन्वन्तरि, भारत माता, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।

एन.एम.ओ मंत्र श्री यश तिवाड़ी ने कराया, अवतरण वाचन डाॅ अभिषेक मेवाड़ा ने किया, तथा एन.एम.ओ गीत की प्रस्तुति सुश्री एकता व मानसी द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन डाॅ हितेश गर्ग ने किया।

 

मुख्य अतिथि श्रीमान् श्रीवर्धन जी संघ प्रचारक ने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि रोगीयों की सेवा तथा उनके परिजनों की संतुष्टि चिकित्सक के मर्यादित आचरण, व्यवहार पर बहुत निर्भर करती है। शपथ लेना तो सरल है, पर उसे निभाना ही कठिन होता है। इसके लिए निरंतर चिंतन, मनन करना भी आवश्यक रहता है। चिकित्सक पेशे का उद्देश्य मात्र पैसा कमाना नहीं, अपितु नर सेवा से नारायण की सेवा करना ही है। यह सदैव ध्यान रहे।

 

इस अवसर पर संघ के महानगर प्रचारक श्री अशोक जी की गरिमामय उपस्थिति रही। एन.एम.ओ के प्रमुख चिकित्सक/ विद्यार्थी कार्यकर्ताओं- डाॅ धर्मेन्द्र बी.नागपाल, डाॅ लीलाधर, डाॅ हितेश, डाॅ विजयपाल, डाॅ अभिषेक, डॉ दिलराज, श्री यश, श्रीगणेश, अमन और उनके सहयोगी साथीयों का श्रेष्ठ योगदान रहा। अन्त में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

 

डॉ हितेश गर्ग 

*प्रचार प्रमुख*

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *