Sat. Nov 21st, 2026
IMG_20250405_134014

अजमेर। धौलपुर में कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा की कोठी के सामने अतिक्रमण हटाने के दौरान जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और विधायक समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। मामला बढ़ता देख कलेक्टर के बॉडीगार्ड ने उनको पीछे खींच लिया।

इस घटना के बाद विधायक रोहित बोहरा के चाचा प्रदीप बोहरा सहित 4-5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। रोहित बोहरा और कांग्रेस बसेड़ी विधायक संजय जाटव ने निहालगंज थाने पहुंचकर अपना समर्थन दिखाया। बड़ी संख्या में समर्थक भी थाने पहुंचे, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *