अजमेर। अजमेर लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों तक सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने एवं विभिन्न सड़को के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने 384 करोड़ रुपये की लागत से 382.3 किलोमीटर लंबी 16 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। विभिन्न सड़को के सुदृढ़ीकरण एवं नवीन सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिक, व्यापारी एवं आमजन सहित प्रतिदिन अपने रोजमर्रा के कार्य हेतु आने जाने वालों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और व्यापार, कृषि व परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।
*किशनगढ-मगरा-होशीयारा- कुचील-अरडका (स्टेट हाईवे 100)* : तक 1.5 करोड़ की लागत से 15 किमी लंबी और 18 फिट चौड़ी सड़क की मांग की गई है। यह सडक किशनगढ से राष्ट्रीय राजमाग संख्या 08 से निकलती है एवं स्टेट हाईवे 100 पर जुडती है। इसमें किशनगढ मार्बल मण्डी के श्रमिक, व्यापारिक वर्ग के साथ-साथ आसपास के गांवों से सुबह-शाम आने-जाने का अत्यधिक ट्राफिक हो जाता है। इस सड़क के निर्माण से किशनगढ, मगरा, होशीयारा, कुचील, अरडका सहित हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
*अजमेर बड़ल्या – श्रीनगर- मालपुरा (स्टेट हाईवे 101)* : तक 1.45 करोड़ की लागत से 12 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। इस सड़क मार्ग से एनएच 79 एनएच 58 एवं अजमेर शहर जुडा हुआ है।
*सावर – बनेडिया – महरूकला – कादेड़ा – भीमड़ावास – केरोट – कुरथल – नान्दसी – देवलियांकला किमी 8/0 से 21/0 एवं 27/0 से 59/0 (एमडीआर 154)* : तक 3.60 करोड़ की लागत से 45 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। इस सड़क मार्ग से एमडीआर 9 एवं 156 के साथ साथ खनन से जुड़े ग्रामीण इलाके है।
*विजयनगर से केकड़ी सड़क मार्ग किमी 38/500 से 41/00 एवं 43/00 से 54/00 (एमडीआर 09)* : तक 13.50 करोड़ की लागत से 13.50 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। यह सड़क मार्ग अजमेर एवं भीलवाडा जिले को जोड़ रहा है।
*ब्यावर से विजयनगर किमी ०/० से 9/00, 19/00 से 23/00, 38/00 से 41/00 से 44/00 से 47/00 तक (स्टेट हाईवे 39)* : तक 9.50 करोड़ की लागत से 19 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। यह सड़क मार्ग अजमेर भीलवाड़ा एवं नागौर जिले की सम्पर्क सडकों को जोड़ता है।
*पुष्कर से परबतसर सडक किमी 36/00 से 48/00 (एन.एच 89 एवं एमडीआर 191)* : तक 13.20 करोड़ की लागत से 12 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। यह सड़क नागौर स्टेट हाईवे 7 मेगा हाईवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 89 को जोड़ता हैं। इससे नागौर जिले का सीधा जुडाव हैं।
*बान्दनवाडा भिनाय-नागोला किमी 0/0 से 4/0, 10/0 से 22/300 (एमडीआर-74)* : तक 20 करोड़ की लागत से 16.30 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। यह सडक अत्यधिक क्षतिग्रस्त हैं। इसके सुदृढिकरण एवं चौडाईकरण की महती आवश्यकता हैं।
*सावरदा से अजमेर एन. एच. 08 वाया नरैना – मरवा – रुपनगढ – सलेमाबाद सडक किमी 8/500 से 57/00 (स्टेट हाईवे 100)* : तक 40 करोड़ की लागत से 48.50 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। यह सडक एनएच 8 को एस-एच- 7 से जोडती हैं। जयपुर एवं अजमेर जिलों की प्रमुख सडक हैं। जिस पर विभिन्न धार्मिक एवं खनन क्षेत्र स्थापित हैं।
*गोयला – शेरगढ – बिड़ला – स्यार – हिंगोनिया – जुनियां – कनौज – देवगांव – बघेरा सड़क किमी 00/00 से 33/500 एवं किमी 45/00 से 60/700 (एमडीआर-57)* : तक 40 करोड़ की लागत से 49.20 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। यह सड़क मार्ग टोंक एवं अजमेर जिले को जोडता है एवं खनन क्षेत्र से जुडा है।
*मोखमपुरा – फुलेरा – सांभर सडक किमी 4/0 से 16/00 (स्टेट हाईवे 57)* : तक 24 करोड़ की लागत से 12 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। यह सडक एन-एच- 8 को एस-एच-2 से जोडती हैं और धार्मिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं।
*सावरदा से अजमेर वाया नरैना – मरवा – रुपनगढ – सलेमाबाद सडक किमी 0/0 से 11/900 (स्टेट हाईवे 100)* : तक 24.68 करोड़ की लागत से 11.90 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। यह सडक एन-एच-8 को एस-एच- 7 से जोडती हैं। जयपुर एवं अजमेर जिलों की प्रमुख सडक हैं। जिस पर विभिन्न धार्मिक एवं खनन क्षेत्र स्थापित हैं।
*टोंक जिला बोर्डर से रसीली मोजमाबाद – बगरू – लालपुरा – हिंगोनिया – बागवास / लुनियावास सडक किमी 2/0 से 34/400 (एमडीआर-81)* : तक 48.60 करोड़ की लागत से 32.40 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। टोंक जयपुर एवं नागौर जिलों को जोडने वाली प्रमुख सडक हैं जो अत्यधिक क्षतिग्रस्त हैं। जिसके सुदृढीकरण की महती आवश्यकता हैं।
*नगर – ईटाखोई -धाँधोली – रहलान – गागरडू – हरसोली – पडासोली – साली – गहलोता – बुहारु सडक 33/0 से 57/500 (एमडीआर)* : तक 36.75 करोड़ की लागत से 24.50 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। यह सडक एन-एच 8 को एस-एच- 7 से जोडती हैं। टोंक जयपुर एवं अजमेर जिलों की प्रमुख सडक हैं। जो अत्यधिक क्षतिग्रस्त हैं। जिसके सुदृढीकरण की महती आवश्यकता हैं।
*स्टेट हाईवे नम्बर 12, केरिया प्याऊ निमेडा से स्टेट हाईवे नं.2 माधोराजपुरा तक वाया खेडूला, गोकुलपुरा, रतनपुरा, नथमलपुरा, खेडा बालाजी होते हुए माधोराजपुरा तक* : तक 20 करोड़ की लागत से 20 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। उक्त सड़क स्टेट हाईवे नम्बर 12 को स्टेट हाईवे न 2 से जोडती है, जो धार्मिक एवं आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है।
*श्रीनगर, तिहारी से मण्डावरिया केरिया – आकोडिया* : तक 20 करोड़ की लागत से 18 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। उक्त सड़क स्टेट नेशनल हाईवे नम्बर 48 को स्टेट हाईवे नं. 7 ई से जोडेगा यह खनिज बाहुल्य क्षेत्र है।
*केरोट – जेतपुरा – चावण्डिया पारलिया – नागोला – बडला – रघुनाथगढ – राममाली टांटोटी – केबानी भटियानी एस.एच 26 17/500 से 50/700* : तक 30 करोड़ की लागत से 33 किमी लंबी सड़क की मांग की गई है। मसूदा विधानसभा क्षेत्र में स्टेट हाईवे एस एच 26 के सुदृढिकरण की महती आवश्यकता है।
इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, परिवहन सुविधा बेहतर होगी, कृषि को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।