Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250403_153122

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के कार्मिकों ने गुरुवार से पेन डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। आयोग में 98 नए पद सृजित करने की मांग को लेकर कार्मिक लंबे समय से आंदोलनरत हैं, लेकिन जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उन्होंने कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। हड़ताल के कारण आयोग के विभिन्न कार्यों पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है, जिसमें इंटरव्यू, विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठकें, भर्ती संबंधी अभिस्तावन तथा विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम जारी करने जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएँ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *