Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250325_191859

 

           अजमेर, 25 मार्च। राज्य सरकार द्वारा राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 28 मार्च को प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखुपुरा के परिसर में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक श्री मधुसूदन जोशी ने बताया कि इस शिविर में निजी क्षेत्र के प्रमुख नियोजकों यथा टेक्सवे गु्रप, तोषनीवाल इण्डस्ट्रीज, मुद्गल मोटर्स, मित्तल हॉस्पिटल, स्टोनेक्स इण्डिया, ग्लोबल सोल्यूशन, महावीर ग्रुप, विजन प्लस एवं अन्य नियोजकों के द्वारा उनके संस्थानों में रिक्त पदों के लिये आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन किया जाएगा।

           उन्होंने बताया कि इस शिविर में भाग लेने के लिए आशार्थी कार्यालय द्वारा जारी क्यू आर कोड़ तथा पंजीयन लिंक https://docs.google.com/forms/d/11W-7ZysOBDx2PGR-Jh61JNTjbd_HBK3y2-PRnTNr6us/preview के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते है। आशार्थी शिविर स्थल पर उपस्थित होकर भी अपना पंजीयन कर शिविर में भाग ले सकते हैं। इच्छुक आशार्थी शुक्रवार 28 मार्च को शिविर स्थल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखुपुरा के परिसर में अपनी योग्यता से संबंधित समस्त प्रमाण पत्रों सहित उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *