Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250325_191357

 

 अजमेर, 25 मार्च। फार्मर रजिस्ट्री शिविर के अन्तर्गत जिले में अब तक 151693 किसानों का पंजीकरण किया गया। इस दिन तक शिविरों में 160124 आवेदन प्राप्त हुए। 

 अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल ने बताया कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहे है। इसके साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी पात्रा व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरों में किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराने पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा पात्र काश्तकार को मिलना सुनिश्चित होगा। 

 उन्होंने बताया कि अब तक जिले में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में प्राप्त 151693 आवेदनों में से 160124 किसानों का पंजीकरण हुआ। जिले में 6673 को पीएम किसान योजना, 4191 का मंगला पशु बीमा योजना, 102 को किसान क्रेडिट कार्ड, 10064 को पशु टीकाकरण, 35010 को पशु चिकित्सा उपचार, 1052 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, 67 को पालनहार योजना, 331 को पट्टे वितरण, 908 को जन्म-मृत्यु पंजीयन, 17 विमुक्त तथा घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु परिवारों को भूखण्ड अथवा पट्टा आवंटन, 315 को खाद्य सुरक्षा लाभ, 75 को पीएम सूर्य घर योजना, 7851 को आयुष्मान कार्ड, 1812 को आयुष्मान वय वंदन योजना, 7878 की ई-केवाईसी, 4472 को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 19569 किसानों के ऑनलाईन आवेदन, 2728 फसल बीमा पॉलिसी, 17575 मोबाईलों में राज किसान सुविधा एप, 1470 नए जीएसएस सदस्य जोड़े गए तथा पालनहार के 377 पंजीकृत आवेदनों का नवीनीकरण कार्य किया गया। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *