Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250321_191732

 

            अजमेर, 21 मार्च। रसद विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध उपयोग की सूचना पर शहर में घरेलू गैस सिलेण्डरों की धरपकड़ का अभियान चलाया गया। शुक्रवार को जांच दल द्वारा 5 घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी श्रीमती रतन कौर ने बताया कि धनोप मेवाड़ आईसक्रीम मदार से 5 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए गए। इस फर्म का यह कृत्य एलपीजी ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है। साथ ही यह प्रकरण ईसी एक्ट 1955 की धारा 6 ए में जिला कलक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन, प्रवर्तन निरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार यादव एवं प्रवर्तन निरीक्षक श्री मुकेश कुमार बुगालिया रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *