अजमेर। दिनभर हल्की तपिश और गर्मी के वावजूद भूख, प्यास की शिद्दत बर्दाश्त कर रोजेदारों ने रविवार को अल्लाह की इबादत में पहला रोजा गुजारा। मुकद्दस रमजान की पाकीजगी से शहर में रौनक छाई रही। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की मस्जिदों में रोजेदारों के देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। तरावीह की नमाज अदा होने के बाद कहीं लोग चाय की चुस्कियां लेते दिखे, तो किसी को शाही पीस की मिठास भा रही है।