अजमेर। राजस्थान विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के बाद आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर जोरदार हंगामा हुआ। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने गर्ग के खिलाफ यह प्रस्ताव पेश किया, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।