Mon. Apr 20th, 2026
20241203_125448

अजमेर। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) को 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसकी रिलीज के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये साल 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा’ का सीक्वल है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जहां टिकट के दाम काफी महंगे हैं वहीं, दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली में सबसे महंगी टिकट 1800 रुपए की है। इसके साथ ही पॉकेट फ्रेंडली ऑप्शन भी उपलब्ध है। यहां आप 95 रुपए में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का मजा ले सकते हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *