Sun. Oct 18th, 2026
20241117_151649

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक-विद्यालय (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए जयपुर में एक परीक्षा केन्द्र में बदलाव किया है। यह परीक्षा 8 विषयों के 52 पदों के लिए 17 नवम्बर से 21 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से स्कूल लेक्चरर प्रतियोगी परीक्षा 2024 (संस्कृत शिक्षा विभाग) का आयोजन रविवार से होगा। कुल 52 पदों के लिए हो रही परीक्षा में 1 लाख 12 हजार 968 अभ्यर्थी पंजीकृत है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों के बीच कड़ा मुकाबला है। परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होगी। जबकि 21 नवंबर तक परीक्षा चलेगी। पहले दिन सामान्य ज्ञान का पेपर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *