Sun. Oct 18th, 2026
20241102_203126

 

अजमेर 2 नवंबर। श्री पुष्कर पशु मेला 2024 के दौरान पशुपालकों के लिए सरकार द्वारा नए मेला मैदान में निःशुल्क भूमि उपलब्ध करवाई जा रही है। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नया मेला मैदान पुष्कर में पुष्कर मेला 2024 के दौरान पशुपालकों के लिए पशुपालन विभाग द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यह समस्त भूमि राज्य सरकार की संपत्ति है। इसका उपयोग पशुपालक अपनी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कर सकते हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी तरीके से धनराशि की मांग कर पशुपालकों को स्थान आवंटन किया जाना पूर्णतः भ्रामक और नियम विरुद्ध है। पशुपालकों को इस प्रकार के फ्रोड से बचना चाहिए। कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के झांसे और बहकावे में नहीं आएं। मेले में स्थान आवंटन के लिए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह (98293 47076) से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *