Mon. Apr 20th, 2026
20240828_191749

 

 अजमेर 28 अगस्त। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार ढ़ाबी एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 4 श्रीमती रितु मीणा द्वारा नारी निकेतन का निरीक्षण संयुक्त रूप से किया गया। सचिव द्वारा मूलभूत सुविधाओं से लेकर गृहों के संचालन का जायजा लिया गया। सचिव द्वारा नारी निकेतन का संचालन, संस्थान के आधारभूत ढांचे एवं कार्यशैली के संबंध मंे जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा अध्यनन सामग्री, मनोरंजन एवं खेल-कूद की व्यवस्था, शौचालय, स्नानाघर का जायजा लिया गया। सचिव द्वारा रसोईघर, खाने-पीने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। नारी निकेतन में आवासनियों के साथ रह रहे बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था के लिए राजकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। प्रति माह राजकीय चिकित्सालय से मनोरोग चिकित्सक द्वारा विजिट की जाती है। निकेतन में गर्भवती आवासनी के स्वास्थ्य व उसकी गर्भावस्था को ध्यान में रखकर उसकी चिकित्सा अथवा जांच सुनिश्चित की जाती है। नारी निकेतन में सुरक्षा की दृष्टि से पुरुष एवं महिला गार्ड की व्यवस्था है। वर्तमान में 34 महिलाएं एवं 3 बच्चे आवासरत है। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *