Mon. Apr 20th, 2026
20240813_203419

 

 अजमेर, 13 अगस्त। स्वाधीनता दिवस-2024 के कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत तिरंगा बाईक रैली का आयोजन हुआ। इसे सम्भागीय आयुक्त श्री महेश चन्द्र शर्मा एवं जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इनके साथ प्रशिक्षु आईएएस महिमा कसाना, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री लोकेश कुमार गौतम, श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़, ज्योति ककवानी, उपखण्ड अधिकारी श्रीमती अपूर्णा परवाल भी थे। 

 जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वधान में आयोजित यह तिरंगा बाईक रैली रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित शहीद स्मारक से आरम्भ हुई। तिरंगा बाईक रैली पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में निकली। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्ग सिंह एवं डॉ. दीपक कुमार सहित पुलिस अधिकारियों तथा जवानों ने उत्साह से भाग लिया। प्रत्येक दुपहिया वाहन पर तिरंगा झण्डा शान से लहरा रहा था। तिरंगा बाईक रैली शहीद स्मारक से आरम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रीजनल कॉलेज चौपाटी स्थित खरमोर पाइण्ट तक पहूंची। 

 इस तिरंगा बाईक रैली के माध्यम से राष्ट्रीयता और देश प्रेम का सन्देश दिया गया। प्रत्येक व्यक्ति विशेष रूप से युवाओं में देशभक्ति के भावों में अभिवृद्धि होगी। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर तथा संस्थान पर तिरंगा लगाने की प्रेरणा मिलेगी। तिरंगा हमारे स्वाधीनता संग्राम का प्रेरणा स्त्रोत रहा है। यह हमें सेनानियों द्वारा किए गए सम्पर्ण की याद ताजा कराता है। इस वर्ष प्रत्येक घर तथा संस्थान पर तिरंगा झण्डा शान से फहरे यही सन्देश इस रैली से दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *