Sat. Feb 7th, 2026
20240404_164600

अजमेर। जयपुर उदयपुर इंटरसिटी में अजमेर से उदयपुर के लिए यात्रा कर रही। अजमेर की एक महिला अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला को उनका कार चालक करीब 4 बजे ट्रेन के कोच में बैठा कर आया था। और शाम को करीब 7:00 बजे जब उसके पति ने फोन किया। तो फोन नहीं उठाया और बार-बार कॉल करने पर पता चला। लेकिन महिला का मोबाइल घर में रखा हुआ मिला। ट्रेन के उदयपुर पहुंचने पर महिला के भाई ने देखा तो वह ट्रेन में नहीं मिली। वैशाली नगर निवासी रेखा बोहरा 2 दिन पूर्व अजमेर से उदयपुर के लिए रवाना हुई थी। परंतु उदयपुर नहीं पहुंची। उन्हें घर वाले ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। रेखा बोहरा का कद 5 फिट है। रंग गैहुआ है। ट्रेन में बैठते वक़्त ग्रीन कलर का सलवार सूट व सफेद रंग की चुन्नी उड़े हुए बैठी थी। उनका बैग उदयपुर ट्रेन में ही रखा हुआ मिला है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *