Thu. Oct 22nd, 2026
20240314_132125

अजमेर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य मीन या फिर धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तो मनमास आरंभ होते हैं। ऐसे में साल में दो बार खरमास लगते है। बता दें कि 14 मार्च को 12 बजकर 23 मिनट पर सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन संक्रांति के साथ मलमास भी आरंभ हो जाएगा। ज्योतिषों के अनुसार, जब सूर्य गुरु की राशि यानी मीन या धनु राशि में प्रवेश करते हैं। ऐसे में गुरु काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने क मनाही होती है, क्योंकि गुरु का शुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। मलमास के दौरान शादी-विवाह जैसे मांगलिक कामों को करने की मनाही होती है। इस दौरान गृह प्रवेश, मुंडन, छेदन सहित अन्य 16 संस्कारों को करने की मनाही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *