Thu. Oct 22nd, 2026
20240313_103142

अजमेर। दुकान में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। शांति नगर मलुसर रोड अजमेर निवासी रमेश टीलवानी पुत्र कृष्ण चंद्र टीलवानी की एक दुकान दिल्ली गेट के अंदर धान मंडी में है। जहां पर वह कपड़ों का व्यापार करता है। 10 मार्च को रात को मरम्मत का कार्य और दुकान में गेट निकालने का काम करवा रहा था। उसी समय वह दुकान पर अकेला था। दुकान के पास वाली गली में रहने वाले अशरफ कादरी और उसका पुत्र व भतीजा अल्ताफ व उसके सब घर वाले दुकान पर आए आते ही गाली गलौज करने लगे। यह लोग मारपीट करने लगे सरिया फावड़ा और डंडे लेकर जान से करने के लिए आए वह अपनी जान बचाकर भाग उसके कुछ वीडियो फोटो भी बना लिए कपड़ा व्यापारी ने इन लोगों से जान का खतरा बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *