Thu. Oct 22nd, 2026
20240311_062713

अजमेर, 10 मार्च। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं श्रीमान् जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अजमेर के निर्देशानुसार 10 मार्च को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत अजमेर शहर के 194 मतदान केन्द्रों पर मतदान सूची में नाम, क्रमांक एवं मतदान केन्द्र आदि के बारे में जानकारी दी गई। आओ बूथ चले अभियान मतदाता सूची में नाम खोजने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर व सुपरवाईजर सुबह 11 बजे से सायं 6 बजे तक बूथ पर बैठकर मतदाता एप्स (वीएचए) ईसीआई सक्षम एप, के वाईसी, सी विजिल, 1950 आदि की जानकारी दी गई।

 

इस कार्य का निरीक्षण श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रट एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजमेर शहर द्वारा बूथ पर विधानसभा मय शिवचरण, भवानी सिंह, दीपक शर्मा, सुरेश कुमार, शिवराज मेघवंशी, भावना शर्मा, वन्दना गुप्ता, रामलाल मय टीम एवं अन्य ईआरओ नॉर्थ स्टाफ आदि गणमाान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *