Sun. Oct 6th, 2024
20240309_073153

अजमेर। पारंपरिक तौर पर धार्मिक मेलों का महत्व अपने धर्म और परम्पराओं को निकट से जानने-समझने में तो है ही, अपने भीतर धर्म और अध्यात्म का भाव पैदा करने की कोशिश में भी है। यह बात प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कही।

शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम आंबा मशीनिया में आयोजित विशाल शिव मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेले में पहुंचने से पूर्व ग्राम पालरा, डुमाड़ा नदी द्वितीय में जल संसाधन मंत्री रावत का ग्राम वासियों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। मंत्री रावत ने सभी ग्राम वासियों का तहे दिल से आभार ज्ञापित किया।इसके बाद जल संसाधन मंत्री आंबा मशीनिया मेले और नौलखा में पहुंचे। जहां पर विशाल संख्या में ग्राम वासियों और उपस्थित धर्म प्रेमियों ने भव्यता से जल संसाधन मंत्री का अभिनंदन किया।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शिव मंदिर में शिव परिवार पर जल चढ़ाकर पूजा अर्चना भी की और सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।

*भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति के परिचायक है धार्मिक आयोजन : मंत्री रावत*

धार्मिक आयोजनो से आपसी सद्भाव, आत्मिक शान्ति और संतोष का भाव मिलता है । पिछले युगों के अर्जित ज्ञान को ग्रहण कर अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य होता है। यह बात जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कही।

शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पुष्कर के चित्रकूट धाम, ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ और माली समाज मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और महाशिवरात्रि के पावन पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी।

जल संसाधन मंत्री रावत ने भगवान शिव के शिवलिंग पर जलधार करके पूजा अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों के शांति, सौहार्दपूर्ण और निरोगी जीवन सहित भगवान महादेव से आगामी लोकसभा चुनाव में देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा को “अबकी बार 400 पार” सीटें मिलने की कामना की। साथ ही ब्रह्म सावित्री वेद विद्यापीठ, पुष्कर में महाशिवरात्रि और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष परम पूज्य संत गोविंद गिरी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, पुष्कर नगरपालिका अध्यक्ष कमल पाठक भी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *