Thu. Oct 22nd, 2026
20240308_130518

अजमेर। भजनगंज स्थित सोफिया स्कूल के पास शिवजी के मंदिर में महिलाओ और बच्चों के द्वारा पूजा अर्चना करते हुए। अजमेर पुष्कर के मंदिरों में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। घरों और मंदिरों में हर हर महादेव की गूंज सुबह से ही सुनाई दे रही है। अंदर कोर्ट स्थित श्री झरनेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 5 से भक्तों की लाइन लगी हुई है। भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। बच्चे महिलाएं बुजुर्ग सभी भोलेनाथ की भक्ति में रंग चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *