Thu. Oct 22nd, 2026
20240305_181436

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आंगनबाड़ियों को दिया एक बड़ा तोहफा। अब राजस्थान की 365 सामान्य आंगनबाड़ियां बनेंगी आदर्श आंगनबाड़ी। डिप्टी सीएम ने दी मंजूरी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी साकार हो रही है। निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं के अंतर्गत राज्य के 365 सामान्य आंगनबाड़ियों को आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर लगभग 5 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों के स्वस्थ व शिक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *