Thu. Oct 22nd, 2026
20240305_114706

अजमेर। सर्दी एक बार फिर लौट आई है। रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में 19 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम का पारा 2.3, पिलानी में 5 और दर्ज किया गया है। फतेहपुर में रात संगरिया में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में रात का पारा 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां सोमवार को रात के पारे में तीन डिग्री तक की गिरावट आई।

 

 

उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी और कहीं-कहीं बारिश के कारण सर्दी का मौसम बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में दिन की गर्मी के साथ रात में सर्दी का भी अहसास हो रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सहित कई पश्चिमी हिमालयी राज्यों में सामान्य से अधिक ठंडा मौसम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *