Thu. Oct 22nd, 2026
20240304_185606

 

             अजमेर, 4 मार्च। रेल्वे क्रोसिंग ब्रिज निर्माण के सम्बन्ध में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अजमेर मण्डल के क्षेत्राधिकार में आने वाले समपार फाटक संख्या 44 (गुलाब बाड़ी फाटक) एवं समपार फाटक संख्या एक (सुभाष नगर फाटक ) एवं 2 (सरस डेयरी फाटक) के निर्माण की समीक्षा के लिए मण्डल कार्यालय उत्तर पश्चिम रेल्वे अजमेर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक अजमेर दक्षिण श्रीमती अनिता भदेल, मण्डल रेल प्रबन्धक, सीनियर डिवीजनल इंजीनियर (पूर्व), डिप्टी चीफ इंजीनियर (निर्माण), परियोजना निदेशक आरएसआरडीसी तथा डिप्टी चीफ इंजीनियर (निर्माण) मण्डल कार्यालय तथा सहायक अभियन्ता आरएसआरडीसी उपस्थित रहे। बैठक में विधायक श्रीमती भदेल की उपस्थिति में सम्बन्धित रेल्वे अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई। समपार फाटक संख्या 44 (गुलाब बाडी फाटक) के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई। समपार फाटक संख्या 44 (गुलाब बाडी फाटक) पर मूल डिजाईन एवं ड्राईंग के अनुसार ही आरओबी मय आयचूबी का निर्माण किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस विषय पर नियमित रूप से समीक्षा किए जाने के लिए प्रति सप्ताह बैठक का आयोजन किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *