Thu. Oct 22nd, 2026
20240303_132051

अजमेर। आज से राजस्थान में मौसम बदल जाएगा। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। अजमेर में आज धूप खिली हुई नज़र आई। राजस्थान के अधिकांश जिलों में आज से मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। साथ ही आगामी 4-5 दिन राज्य मे मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। जिस वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। रविवार 3 मार्च को राजस्थान के अधिकांश जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाने व कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। आने वाले कुछ समय में धौलपुर और करौली जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *