Wed. Oct 21st, 2026
20240227_151826

अजमेर। भाजपा की लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही बैठक में अजमेर दक्षिण विधायक और पूर्व मंत्री अनीता भदेल नाराज होकर वहां से रवाना हो गई। इस दौरान डिप्टी सीएम और भाजपा नेताओं ने रोकने की कोशिश की लेकिन वह वहां से निकल गई। कहा अब संगठन से बात करूंगी। भाजपा कार्यालय में मंगलवार को अजमेर लोकसभा क्षेत्र की तैयारीयो के लिए बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान इसमें प्रभारी दिया कुमारी भी मौजूद थी। काफी मान मनुवार करने के बाद भी पूर्व मंत्री नहीं मानी और बीच बैठक से निकल गई। जिला उपाध्यक्ष को देख भड़की पूर्व मंत्री अनीता भदेल ने कहा जब हारने वाले यहां रहेंगे। तो मेरा यहां पर क्या काम है। चर्चा है कि भाजपा शहर उपाध्यक्ष घीसू गढ़वाल और उसके समर्थकों ने विधानसभा चुनाव के दौरान अनिता भदेल की खिलाफत की थी। इस पर अनिता भदेल काफी समय से नाराज है। भदेल ने कई बार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई प्रदेश नेतृत्व के अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन, घीसू गढ़वाल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मंगलवार को मीटिंग में घीसू गढ़वाल को देखकर बुरी तरह भड़क गई। अनिता भदेल ने डिप्टी सीएम की मौजूदगी में घीसू गढ़वाल पर कार्रवाई नहीं होने और बैठक में शामिल करने होने पर नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *