Tue. Oct 20th, 2026
20240226_093046

अजमेर। एक बार फिर से सर्दी बढ़ने से आम जन की धूजणी छूट ना शुरु हो गया है। सोमवार से प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जो 27 फरवरी तक रहेगा। इसके असर से राज्य में बादलों की आवाजाही होगी। और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर अधिक रहेगा इसके प्रभाव से मार्च के प्रथम सप्ताह में राज्य के कुछ भागों में बारिश हो सकती है। और तेज हवाओं के साथ में मेघ गर्जन भी होने की प्रबल संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार से शुरू हुआ सर्द हवा चलने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा इसके असर से अधिकांश स्थानों पर दिन और रात का पारा लुड़क गया। इससे एकाएक सर्दी में बढ़ोतरी हो गई। जिससे सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों ने ऑफिस और घर में अलाप जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *