Tue. Oct 20th, 2026
20240221_191024

 

 

अजमेर। नेहरू युवा केंद्र अजमेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में महाराणा प्रताप युवा मंडल द्वारा अजमेर ग्रामीण के विभिन्न ब्लॉकों में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 18 साल से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया । जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने बताया की अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को अपना वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया गया और उनकी जानकारी जुटाकर संबंधित निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा । कार्यक्रम में अजमेर ग्रामीण ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतो – कायड़, घूघरा, रसूलपुरा, लोहागल, माखुपुरा, भूडोल, नारेली, गगवाना को सम्मिलित किया जा रहा । यह अभियान नेहरू युवा केन्द्र अजमेर द्वारा अजमेर जिले के सभी ब्लॉक में चलाया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *