Tue. Oct 20th, 2026
20240221_190511

 

          अजमेर, 21 फरवरी। पंचायत समिति पीसांगन के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) की ओर से लोकसभा चुनाव-2024 में 100 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अभिमुखीकरण कार्यक्रम को स्वीप प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डाॅ. राकेश कटारा द्वारा आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में बताया गया। उन्हें बूथ अवेयरनेस ग्रुप के बारे में जानकारी दी गई कि उनकी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने पंचायत क्षेत्रा में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई गतिविधि करेंगे। जिला मतदाता शिक्षा कमेटी के सदस्य और प्रशिक्षक श्री उमाशंकर शर्मा ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। अपने द्वारा रचित गीत मैं करूं मतदान, तुम करो मतदान के द्वारा जागरूकता का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. समीक्षा वर्मा के द्वारा किया गया। स्वीप के सदस्य श्री सुरेंद्र सिंह ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भारत निर्वाचन आयोग के चुनावी जागरूकता से संबंधित सभी एप वोटर हेल्पलाइन एप, सक्षम ईसीआई एप, केवाईसी एप और सी-विजिल एप की जानकारी प्रदान की गई। अपने विचार भी व्यक्त किए। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से प्रशिक्षण में भाग लिया। आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रयास करने के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध किया। प्रशिक्षण में पीसांगन क्षेत्रा की 125 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *