Tue. Oct 20th, 2026
Screenshot_20240213-200759_WhatsApp

अजमेर, 13 फरवरी। अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड के माध्यम से वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग, अन्य पिछडा वर्ग एवं सफाई कर्मचारी निगम के तहत प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों के चयन पर विचार के लिए जिला स्तरीय संवीक्षा एवं स्वीकृति समिति की बैठक 14 फरवरी को केवल अनुसूचित जाति वर्ग के लिए एवं 15 फरवरी को केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग, विकलांग वर्ग, सफाई कर्मचारी वर्ग एवं अन्य पिछडा वर्ग के लिए प्रातः 11.00 बजे परियोजना प्रबन्धक कार्यालय राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड, राजकीय कन्या छात्रावास एवं सावित्री स्कूल के पास में आयोजित की जाएगी। ऋण आवेदनकर्ता जिन्होने ऋण के लिए आवेदन पत्र ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम संलग्न किए गए प्रमाण पत्रों की मूलप्रतियां एवं अन्य प्रमाण पत्र की प्रतियां जो ऑनलाईन आवेदन पत्र की प्रति, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्वयं का शपथ पत्र, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेन्स, पेन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोप्रति, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र एवं योजना अनुसार अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ ही 14 एवं 15 फरवरी को जिला स्तरीय संवीक्षा एवं स्वीकृति समिति के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित होवें। आपके उपस्थित नही होने पर आपके ऋण आवेदन पत्र पर विचार नही किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *