Tue. Oct 20th, 2026

अजमेर 13 जनवरी। संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री शौकत अली देशवाली ने बताया की शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा आरपीएससी से चयनित वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी के 341 अभ्यर्थी अजमेर संभाग को आवंटित हुए हैं। इनकी पदस्थापन काउंसलिंग बुधवार 14 फरवरी 2024 को प्रातः 9 बजे रजिस्ट्रेशन पश्चात डीएलएसआर कक्ष संयुक्त निदेशक कार्यालय परिसर तोपदड़ा अजमेर में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के पश्चात मूल दस्तावेजों का सत्यापन दलों द्वारा किया जाएगा। वरीयता का लाभ विशेष श्रेणी में लेने के लिए निर्धारित प्रारूप में डॉक्यूमेंट के साथ दावा करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। आवेदन पत्रों की जांच के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। काउंसलिंग के लिए कुल आवंटित अभ्यर्थियों के 427 विद्यालयों की रिक्तियां को प्रदर्शित किया गया है। इसमें पीएम श्री में चयनित ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय जिनका कक्षा 9 और 10 का नामांकन सर्वाधिक होगा में पदस्थापन किया जाएगा। यह काउंसलिंग अजमेर संभाग के पूर्व राजस्व सीमा के चार जिले अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर एवं टोंक के लिए की जाएगी । पदस्थापन के लिए अभ्यर्थी विकल्प पत्र भरकर निर्धारित स्कूल का चयन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *