Tue. Oct 20th, 2026
20240206_202747

अजमेर, 6 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी बुधवार को अजमेर में सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था संबंधी बैठक लेंगे। वे अधिकारियों से इस संंबंध में फीडबैक लेंगे।

 

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी बुधवार 7 फरवरी को अजमेर में रहेंगे। वे सर्किट हाउस में नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में निगम के सीईओ, उपायुक्त व स्वास्थ्य अधिकारी आदि उपस्थित रहेंगे। बैठक में शहर की सफाई, स्वच्छता रैंकिंग, आनासागर में सफाई, जलकुंभी और शहर के विकास से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। इसी तरह यातायात एवं परिवहन विभाग की बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चर्चा होगी। श्री देवनानी का शाम को जयपुर जाने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *