अजमेर। हिट एंड रन कानून का अजमेर में भी विरोध शुरू हो चुका है। पटेल मैदान के बाहर मंगलवार को ऑटो, टैक्सी और सिटी बस के ड्राइवर इकट्ठा हुए। और रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। ड्राइवर ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर विरोध जताया। इसके बाद 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन कलेक्टर भारती दीक्षित को गृहमंत्री अमित शाह के नाम दिया। सभी ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग जल्द पूरी नहीं हुई। तो सभी हड़ताल कर चक्का जाम करेंगे। राजस्थान प्रदेश जीप एवं कार टैक्सी एकता यूनियन के पदाधिकारी ने बताया। कि हिट एंड रन कानून का भारत के सभी चालक पुरजोर विरोध करते हैं। और सरकार के द्वारा लिए गए इस निर्णय पर पूर्ण विचार किया जाए। ऐसी हम सरकार उम्मीद करते हैं। उन्होंने बताया कि अगर पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन किया गया तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।