Mon. Oct 19th, 2026
20231230_062530

अजमेर 29 दिसम्बर। निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक की अध्यक्षता में विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए निर्वाचन व्यय के लेखा समाधान की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई।

 

विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक श्री दर्शी सुमन रत्नम के साथ सुनिल कुमार यादव एवं श्री अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में लेखा समाधान की बैठक आयोजित हुई। इसमें विधानसभा चुनाव के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय के मिलान के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। निर्वाचन व्यय से सम्बन्धित अधिकारियों, कार्मिकों, अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। अभ्यर्थियों द्वारा अब तक प्रस्तुत लेखों की समीक्षा की गई। इनके सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। अभी तक कोई न्यूनोक्ति तथा विवादित बिन्दु दृष्टिगोचर नहीं हुए है।

 

निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक ने निर्देशित किया कि निर्वाचन सम्बन्धित समस्त लेखा दस्तावेज आगामी 2 जनवरी तक रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा होने चाहिए। अभी तक जिले के 88 में से 10 अभ्यर्थियों के द्वारा लेखा प्रस्तुत नहीं किए गए है। इनमें विधानसभा पुष्कर के एक, मसूदा के 6 तथा ब्यावर के 3 उम्मीदवार हैं। इन अभ्यर्थियों से सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सम्पर्क कर लेखा दस्तावेज मांगे जाएंगे। इस सम्बन्ध में एक दिन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा अनुसूचियां, शपथ पत्र, मूल वाउचर तथा रजिस्टर आगामी 2 फरवरी से पूर्व जमा कराना होगा। लेखा प्रस्तुत नहीं करने अथवा विसंगति की स्थिति में सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्व लोक प्रतिनियुक्त अधिनियम 1951 के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर निर्वाचन लड़ने से भी रोका जा सकता है।

 

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह, लेखा प्रकोष्ठ के नोडल श्री सूर्यकान्त शर्मा एवं अतिरिक्त नोडल श्री अमित ढ़ोढ़िया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *