Mon. Oct 19th, 2026
20231230_061933

अजमेर 29 दिसम्बर। उर्स मेला-2024 में भाग लेने वाले जायरीन को 40 रूपए में फूड पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा। जिला रसद अधिकारी श्री राधेश्याम डेलू ने बताया कि विश्राम स्थली कायड अजमेर पर किराना समाग्री एवंं फूड पैकेट निर्धारित दरों पर उपलब्ध करवाने के लिए श्री अमित शर्मा भूणा बाय, श्री रसीद, शिवा कॉन्टेक्टर किशनगढ़, श्री अनिल कुमार एवं श्री अकबर अली को निर्देशित किया गया है। इनके द्वारा किराना, आलू, प्याज, अण्डे, हरी सब्जी इत्यादि वस्तुएं, फूड पैकेट निर्धारित दर पर जायरीन को बिक्री की जाएगी। खाने के पैकेट के काउन्टर पर बैनर प्रति पैकेट की निर्धारित दर 40 रूपए का अंकन किया जाएगा। दुकानदार द्वारा उत्तम गुणवता की खाद्य सामग्री का ही विक्रय किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *