Mon. Oct 19th, 2026
20231221_064503

अजमेर। कोटड़ा में सीने वर्ल्ड के पीछे एक ई मित्र संचालक पर बुधवार रात परिचित युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लहू लुहान कर दिया। चाकू के वार से उसके फफड़े डेमेज हो गए हैं। उसके कंधे, पीठ सहित चार और अन्य जगह गहरे जख्म आए हैं। बंजारा बस्ती मे रात 8 बजे ज्ञान विहार कॉलोनी निवासी ई मित्र संचालक मनोज टेक चंदानी अपने परिचित वीरेंद्र के साथ बैठा था। इसी दौरान दोनों मै लेन देन को लेकर बात बिगड़ गई। और आरोपी वीरेंद्र ने धारदार हथियार से मनोज पर हमला कर दिया। मनोज के फफडे सहित आठ जगह गहरे जख्म आए हैं। सोर्स पत्रिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *