Mon. Oct 19th, 2026
20231220_124200

अजमेर। चिंता का पर्याय बन रहे कोविड वायरस ने एक बार फिर से सभी को चिंता में डाल दिया है। इसके नए वेरिएंट के बारे में पता चला है। जो कि अभी तक के मिले सभी वेरिएंट का एक नया वर्जन है। JN.1 उप संस्करण BA.2.86 (जिसे परोला भी कहा जाता है) का एक नया उप वंश है। पड़ोसी देश चीन में श्वास रोग और ऑमिक्रॉम के नए वेरिएंट JN.1 की आहट अब तेज हो गई है। केरल में एक ही दिन में सबसे अधिक मामले सामने आने के बाद अजमेर चिकित्सा विभाग भी एक्शन मोड में आ गया है। अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए वेरिएंट से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। चिकित्सा विभाग अजमेर की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। इसमें श्वशन रोगियों के लिए दवाइयां, ऑक्सीजन, जांच, एवं भर्ती करने की व्यवस्था को भी अंजाम देना शुरु कर दिया गया है। हाल ही में केरल में एक 78 साल की महिला शनिवार को देश मे इस वेरिएंट से संक्रमित होने वाली पहली महिला थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *